Wednesday, August 13, 2014

दुनियाँ को कर लो अपनी मुट्ठी में ************ ==================================

                                           दुनियाँ को कर लो अपनी मुट्ठी में ************
                                            ==================================


दुनियाँ को कर लो अपनी मुट्ठी में
इसके लिये बस पूरे,
जोश और जुनून से जुट जाओ,
तो कोई बात बने।
बड़े लझय को पाने को बनाओ,
छोटे -छोटे लझय,
प्रतिदिन उन्हें पूरा करते जाओ,
तो कोई बात बने।
हार से न हो उदास,
करो जतन पुरजोर तरीके से,

हर हार को जीत में बदलने
की आदत बनाओ,
तो कोई बात बने।
यह न सोचों कि तुम कर नही
सकते,करके संकल्प,
जीवन समर में उतर जाओ,
तो कोई बात बने। 

No comments:

Post a Comment