Monday, September 22, 2014

स्व ० चौधरी चरण सिंह का स्मारक **********

                    *****                  स्व ० चौधरी चरण सिंह  का स्मारक **********
                                               =====================================


               गत कुछ  दिनों से स्व ० चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाये   जाने की माँग  काफी  जोर -शोर से उठायी  जा रही है। इसके लिए धरना -प्रदर्शन  रैली आदि आयोजित किये  जा रहे है। अभी कुछ दिन पहले पूर्व
केंद्रीय मंत्री व राष्र्टीय लोक -दल के अध्यझ चौधरी अजित सिंह के समथर्कों का मुराद नगर में गंग नहर पर किया गया प्रदर्शन तथा दिल्ली के निवासियों को प्यासा रखने का असफल प्रयास किसी भी माने में शोभनीय
नही कहा जा सकता है।

                12 तुगलक रोड का बग़ला वर्ष 1978 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व ० चौधरी चरण सिंह को आंवटित किया गया था। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री देवी व अजित सिंह के नाम आंवटित होता रहा है।
अब जबकि वह 2014 का लोक -सभा का चुनाव हार गये तो केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कोठी ख़ाली करने का नोटिस जारी कर दिया।  काफी समय बीतने पर जब कोई सुनवाई नही हुई तो पिछले हफ्ते यन ० डी ० एम० सी ०  ने बिजली -पानी  के कनेक्शन  काट दिए। मजबूरन कोठी ख़ाली करनी पड रही है। ऐसे ही अन्य गण -मान्य लोगोँ की भी कोठी ख़ाली करनी चाहिए जो लोग अभी भी नियम विरुद्ध बगंलों पर क़ाबिज़ है। इसके विषय में त्वरित कार्यवाही मंत्रालय को करनी चाहिये।

                उल्लेखनीय है कि इतने वर्षो तक "चौधरी चरण सिंह "की याद में स्मारक बनाने का विचार नही आया। जब कार्यवाही हुयी तो यह माँग उठा दी गयी। चौधरी चरण सिंह का असली स्मारक तभी निर्मित होगा जब देश का किसान ख़ुशहाल होगा। वह आर्थिक तंगी के चलते आत्म -हत्या  कर रहा है। जब तक उसको अपनी उपज न्योचित मूल्य नही प्राप्त होता तब -तक किसान नेता चौधरी चरण सिंह के स्मारक का कोई औचित्य नही है



         

No comments:

Post a Comment